उपचुनाव परिणामों को बताया खतरे की घंटी
जासं, नारनौल : इंडियन नेशनल लोकदल पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला प्रधान सूबेदार महेंद्र ¨सह बड
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Feb 2018 04:17 PM (IST)Updated: Mon, 05 Feb 2018 04:17 PM (IST)
जासं, नारनौल : इंडियन नेशनल लोकदल पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला प्रधान सूबेदार महेंद्र ¨सह बडेसरा ने राजस्थान और बंगाल में हुए लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव के परिणामों को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए खतरे की घंटी बताया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भाजपा की करारी हार से यह साबित हो गया है कि आमजन का इससे मोहभंग हो गया है। यह जनादेश खरा और कड़ा है। इसका प्रभाव हरियाणा में भी पड़ना तय है। उन्होंने कहा कि कभी विकास और प्रति व्यक्ति आय में नंबर वन रहने वाला हरियाणा अब अपराध के क्षेत्र में नंबर वन पहुंच गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें