विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दांतों की देखरेख के लिए रात को सोने से पहले जरूर करें ब्रश

By JagranEdited By:
Published: Sun, 04 Feb 2018 07:33 PM (GMT+05:30)

जागरण संवाददाता, नारनौल :  हेल्प  क्लब की ओर से मोहल्ला देवस्थान की पंजाबी पाठशाला में दंत ि

दांतों की देखरेख के लिए रात को सोने से पहले जरूर करें ब्रश
दांतों की देखरेख के लिए रात को सोने से पहले जरूर करें ब्रश

जागरण संवाददाता, नारनौल : 

हेल्प  क्लब की ओर से मोहल्ला देवस्थान की पंजाबी पाठशाला में दंत चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 183  बच्चों एवं बड़ों के दांतों की जांच कर उपचार प्रदान किया गया। कैंप का शुभारंभ मुख्यातिथि एडवोकेट आशु अग्रवाल ने किया।

इस मौके पर दंत चिकित्सक डा. रितुपर्ण  ने कहा कि मुख की शोभा दांतों से है और ये ¨जदगीभर  भोजन चबाने के काम आते हैं। इसलिए हमें शरीर के अन्य अंगों की भांति ही इनकी देखभाल भी करनी चाहिए। बच्चों में यह आदत बचपन ही डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को चाकलेट, ¨चगम  व टॉफी आदि की आदत से बचाएं। सभी को खाना खाने के बाद मुंह साफ करना चाहिए। दांतों को दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। रात को सोने से पहले ब्रश करना ज्यादा बेहतर रहता है। उन्होंने दंत रोगों एवं बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर क्लब के प्रधान अविनाश अग्रवाल ने मुख्यातिथि, दंत चिकित्सक एवं ¨प्रसिपल  को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बच्चों को ब्रश, पेस्ट व बिस्कुट आदि वितरित किए गए। इस मौके पर डा. विपिन आर्य, मनीष तायल, दीपक सराफ, द्वारका प्रसाद, रोहित गुप्ता, गजानंद पांडे, संजीव कुमार, रवि दायमा, शिव कुमार मित्तल, राजन डोरा, पंकज अग्रवाल, टीटू  चौहान एवं शिव कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।