Move to Jagran APP

भाजपा चलाएगी म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा पौधारोपण अभियान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रदेश भर में म्हारा हरियाणा के तहत पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 07:08 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 07:46 PM (IST)
भाजपा चलाएगी म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा पौधारोपण अभियान
भाजपा चलाएगी म्हारा हरियाणा हरा-भरा हरियाणा पौधारोपण अभियान

जागरण संवाददाता, नारनौल :

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रदेश भर में म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा के तहत पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। तीन अगस्त रक्षा बंधन पर्व से इसकी शुरुआत कर 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत पूरे प्रदेश में पांच लाख 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके लिए जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। लाडवा के पूर्व विधायक एवं इस अभियान के संयोजक पवन सैनी ने मंगलवार को विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेशाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अपने कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण अभियान से की। वहीं प्रदेशाध्यक्ष ने पर्यावरण पर चिता व्यक्त करते हुए पूरे प्रदेश से पौधा रोपण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। पर्व विधायक ने बताया कि पौधा रोपण अभियान के लिए मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश में 295 मंडल है। तीन अगस्त को अभियान की शुरूआत पर प्रत्येक मंडल में एक सौ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। रक्षाबंधन से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत कार्यकर्ता अपने द्वारा लगाया गए पौधे को रक्षा सूत्र बांधेगा तथा उसके साथ सेल्फी लेकर संगठन व सोशल मीडिया पर पोस्ट करेगा। वहीं समापन अवसर पर मंडल स्तर पर एक-एक त्रिवेणी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पूरे अभियान के दौरान प्रत्येक मंडल पर 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी पौधा रोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल की भी जिम्मेदारी तय करेगी ताकि पौधे नष्ट न हो सके। इस अवसर पर नगर परिषद की चेयरपर्सन भारती सैनी के पति संजय सैनी ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में विश्रामगृह में अमरूद का पौधा लगाया। इस पर पूर्व विधायक के साथ उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन के साथ पौधारोपण करने की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार महता, नगर परिषद चेयरपर्सन भारती सैनी, महामंत्री रमेश तंवर, प्रवक्ता नरेंद्र झिमरियां, राकेश शर्मा एडवोकेट, राजेंद्र यादव, बेगराज सैनी, महेंद्र गौड़, संजय सैनी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.