भाजपा की रैली का पूर्व सैनिक करेंगे विरोध
संवाद सहयोगी, मंडी अटेली ऑल इंडिया एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन के कर्नल अशोक चौहान ने एक प्रेस
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 07:25 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 07:25 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मंडी अटेली
ऑल इंडिया एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन के कर्नल अशोक चौहान ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बीजेपी पार्टी की प्रस्तावित पूर्व सैनिक रैली का वे पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव को नजदीक आते देख इस प्रकार का ढोंग किया जा रहा है। चार साल से भाजपा ने वन रैंक वन पेंशन को सही रूप से लागू नहीं किया और अब पूर्व सैनिकों की समस्याओं को दूर करने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि अब पूर्व सैनिक चुनाव के समय भाजपा को सबक सिखाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें