विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अटेली में दिनदहाड़े चोरी: महिला की आवाज में दिया जवाब, लाखों का माल ले उड़ा चोर

Published: Thu, 15 Oct 2026 03:09 PM (IST)

अटेली की कृष्णकुंज कॉलोनी में दिनदहाड़े एक मकान से 52 हजार रुपये नकद और लाखों के आभूषण चोरी हो गए। ...और पढ़ें

52 हजार नकदी व लाखों के आभूषण ले गया चोर ( एआई जेनरेटेड इमेज )

52 हजार नकदी व लाखों के आभूषण ले गया चोर ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. अटेली में दिनदहाड़े घर से लाखों की चोरी

  2. चोर ने महिला की आवाज में मालिक को गुमराह किया

  3. 52 हजार नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली। अटेली की कृष्णकुंज कालोनी में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

चोर एक मकान से 52 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। वारदात के दौरान चोर ने मकान मालिक को गुमराह करने के लिए अंदर से महिला की आवाज में जवाब दिया।

घटना सीसीटीवी में कैद

हालांकि, आवाज पहचान में नहीं आने पर मकान मालिक को शक हो गया और उसने शोर मचा दिया। इसके बाद चोर मकान के पीछे से कूदकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

कृष्णकुंज कालोनी निवासी सुरेश शर्मा ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे किसी काम से घर से बाहर गए थे। दोपहर करीब एक बजे वापस लौटे तो मकान का बाहरी दरवाजा खोलकर अंदर जाने लगे, लेकिन अंदर का दरवाजा बंद मिला।

उनके मुताबिक, पहले उन्हें लगा कि उनका बेटा और पुत्रवधू घर आ गए होंगे और उन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया होगा। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने ऊपर से अंदर आने और दरवाजा नहीं खोलने पर नाराजगी जताने की बात कही।

उन्होंने आगे कहा कि इसी दौरान अंदर से महिला की आवाज में जवाब आया कि वह नहा रही है। सुरेश को आवाज अपने परिवार की महिला जैसी नहीं लगी। उन्होंने चोर-चोर का शोर मचाया तो आरोपी पीछे की ओर से कूदकर भाग निकला।

पुलिस कर रही जांच

सुरेश के अनुसार, चोर साथ लगते उजाड़ मकान के रास्ते उनके घर में घुसा था और मुख्य गेट अंदर से बंद कर वारदात को अंजाम दिया। बाद में जांच करने पर अलमारी का ताला टूटा मिला। चोर दो सोने की अंगूठियां, दो सोने की बालियां, दो सोने के टॉप्स, सोने की नथ, चांदी की पाजेब, चुटकी सहित अन्य आभूषण और 52 हजार रुपये नकद ले गया।

सीसीटीवी फुटेज में मुंह पर तौलिया बांधे एक युवक मकान से कूदकर भागता दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में 17.5 लाख वाहनों पर बैन, गलती से भी चलते दिखे तो होगा एक्शन