Move to Jagran APP

चुनावों में अशोक, मनीष व मुकेश कुमारी जीते

स्थानीय बार एसोसिएशन के तीन पदों के चुनाव सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 07:55 PM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 07:55 PM (IST)
चुनावों में अशोक, मनीष व मुकेश कुमारी जीते
चुनावों में अशोक, मनीष व मुकेश कुमारी जीते

जागरण संवाददाता, नारनौल:

loksabha election banner

स्थानीय बार एसोसिएशन के तीन पदों के चुनाव सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुए। प्रधान पद के मुकाबले में अशोक यादव, सचिव के लिए मनीष व सह सचिव में मुकेश कुमारी विजय रही। अशोक कुमार यादव दोबारा से प्रधान पद के लिए चुने गए हैं।

यहां बता दें कि कोरोना काल के बाद अशोक कुमार यादव को पिछले साल भी पुन: प्रधान पद के लिए चुन लिया गया था। हालांकि एडवोकेट यशवंत कुमार यादव ने उनके चयन को गलत करार दिया था। दोनों पक्षों के बीच लंबी खींचतान चली आ रही थी। सोमवार को हुए चुनाव के बाद इस खींचतान को विरामचिन्ह लग गया है।

चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश यादव एडवोकेट मांदी ने बताया कि चुनाव में प्रधान पद के लिए अशोक कुमार यादव निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी यशवंत कुमार यादव को 17 वोटों से पराजित किया। कुल 702 मतों में से 636 वोट पोल हुए। अशोक कुमार यादव को 324 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत को 307 मत प्राप्त हुए तथा 5 वोट रद्द हुए। वहीं सचिव पद के लिए मनीष कुमार यादव को 325 मत, वीरेंद्र सिंह को 195 तथा योगेंद्र को 114 मत प्राप्त हुए तथा 2 मत रद हुए। सह सचिव पद के लिए मुकेश कुमारी को 360 मत प्राप्त हुए, जबकि नरेंद्र को 273 मत मिले तथा 3 वोट रद हुए। चुनाव प्रक्रिया बड़ी सुचारु रूप से चली। जिसमें कोविड-19 के आदेशों का पालन की गई। सभी मतदाताओं ने अपने मुंह पर मास्क लगा रखे थे और सभी अपना अपना पहचान पत्र लेकर मतदान कक्ष में गए। मतदाताओं के लिए सैनिटाइजर का भी प्रबंध किया हुआ था। एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं ने चुनाव अधिकारी को निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आभार व्यक्त किया है।

बता दें कि बार एसोसिएशन के चुनावों को लेकर दो गुटों में खींचतान चल रही थी। चुनाव के बाद इस खींचतान को विरामचिन्ह लग गया है। एडवोकेट अशोक यादव व यशवंत यादव के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। हालांकि 17 वोट अधिक लेकर अशोक यादव विजयी होने में कामयाब रहे। उनके समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.