नपा महेंद्रगढ़ सड़क निर्माण के लिए लगाए टेंडर
संस महेंद्रगढ़ नगरपालिका महेंद्रगढ़ द्वारा शहर में मुख्य मार्गों के निर्माण के लिए 28 टेंडर लगाए गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 06:04 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 06:04 PM (IST)
संस, महेंद्रगढ़ : नगरपालिका महेंद्रगढ़ द्वारा शहर में मुख्य मार्गों के निर्माण के लिए 28 टेंडर लगाए गए। जल्द ही इन टेंडर को खोलकर, वर्क आर्डर जारी करके मौके पर कार्य शुरू कराया जाएगा। पालिका का प्रयास है कि जल्द से जल्द शहर को गड्ढों से मुक्ति दिलाई जाए। सभी पार्षदों से उनके वार्ड की गलियों की मांग लेकर जल्द ही बकाया अन्य टेंडर भी लगाए जाएंगे। पालिका चेयरपर्सन रीना अग्रवाल ने बताया कि पालिका का प्रयास है की तीन महीने के अंदर शहर के समस्त सड़कें बना दी जाएं, जिसमें शहरवासियों एवं पार्षदों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि किसी भी वार्ड एवं इलाके से भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें