बाइक में घुसा छह फीट लंबा कोबरा, आधे घंटे की मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू
नंगल चौधरी में नहर विभाग के पंप पर एक कर्मचारी की मोटरसाइकिल में छह फीट लंबा कोबरा घुस गया, जिससे ...और पढ़ें
-1788195850621_m.webp)
AI जनरेटेड।
HighLights
नंगल चौधरी में मोटरसाइकिल में घुसा छह फीट का कोबरा।
कर्मचारियों ने गोरक्षा दल को सूचना दी, टीम मौके पर पहुंची।
आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित निकाला गया।
संवाद सहयोग, नांगल चौधरी। रविवार को शहर के समीप ढाणी बाया वाली के पास स्थित नहर विभाग के पंप पर उस समय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, जब एक कर्मचारी की खड़ी मोटरसाइकिल के अंदर करीब छह फीट लंबा कोबरा सांप दिखाई दिया।
बाइक के पुर्जों के बीच सांप को देखकर कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। जहरीले सांप के कारण किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए कर्मचारियों ने खुद उसे निकालने का प्रयास नहीं किया।
कर्मचारियों ने तुरंत स्थानीय गोरक्षा दल को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बाइक के इंजन और अंदरूनी हिस्सों में छिपे सांप को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था।
टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद सांप को सुरक्षित डिब्बे में रखा गया और आबादी से दूर जंगल क्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया।
कोबरा के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने गोरक्षा दल की टीम के प्रयास की सराहना की।
