जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी को मिली नई जिम्मेवारी
जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी को हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।गुरदयाल सुनहेड़ी ने सदस्य बनाए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, सामाजिक न्यायिक एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी व विधायक सुभाष सुधा का आभार जताया है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी को हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।गुरदयाल सुनहेड़ी ने सदस्य बनाए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, सामाजिक न्यायिक एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी व विधायक सुभाष सुधा का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सदस्य बनाकर जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे निष्ठा व बखूबी निभाने का काम करेंगे। सरकार की हिदायतों के अनुसार सदस्य के तौर पर वे प्रदेश में पर्यावरण को बढ़ावा देने का काम करने के साथ-साथ बोर्ड की कार्यप्रणाली के तहत कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्रदेश का एक अहम अंग है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गतिशील नेतृत्व में बोर्ड ने पिछले चार साल में अभूतपूर्व कार्य किया है। जिससे प्रदेश में पर्यावरण को बढ़ावा मिलने के साथ साथ बढ़ते प्रदूषण पर भी रोक लगी है। जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी को हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर उनके समर्थकों में भी खुशी की लहर है। जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने रविवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी के निवास पर पहुंचकर उनका आभार जताया।