कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
थाना शहर के अंतर्गत गांव सिगपुरा के नजदीक सड़क दुर्घटना में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शीला नगर निवासी गुरदीप सिंह शनिवार रात 12 बजे झांसा से अपने घर की ओर जा रहा था।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना शहर के अंतर्गत गांव सिगपुरा के नजदीक सड़क दुर्घटना में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक शीला नगर निवासी गुरदीप सिंह शनिवार रात 12 बजे झांसा से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी बीच गांव सिगपुरा के नजदीक अज्ञात कार चालक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि गुरदीप सिंह अपने पिता सुरेंद्र सिंह गोराया के साथ खेतीबाड़ी का काम करता था। गुरदीप तीन बहनों का सबसे छोटा भाई था। युवक की मौत के बाद कालोनी में मातम परसा हुआ है। एसआइ सुभाष चंद ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।