Move to Jagran APP

शाहाबाद में युवा भाजपा विजय बूथ वाहिनी तैयार : हैप्पी

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वजीत हैप्पी विर्क ने कहा कि शाहाबाद में विजय बूथ वाहिनी लगभग तैयार है। विधानसभा चुनावों में भाजपा का टारगेट 75 पार है और इसी लक्ष्य को लेकर युवा भाजपा हर बूथ पर अपने 75 सदस्य बनाने के कार्य में जुटी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 09:30 AM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 06:33 AM (IST)
शाहाबाद में युवा भाजपा विजय बूथ वाहिनी तैयार : हैप्पी
शाहाबाद में युवा भाजपा विजय बूथ वाहिनी तैयार : हैप्पी

संवाद सहयोगी, शाहाबाद: भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वजीत हैप्पी विर्क ने कहा कि शाहाबाद में विजय बूथ वाहिनी लगभग तैयार है। विधानसभा चुनावों में भाजपा का टारगेट 75 पार है और इसी लक्ष्य को लेकर युवा भाजपा हर बूथ पर अपने 75 सदस्य बनाने के कार्य में जुटी है। हैप्पी विर्क विश्रामगृह में युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। विर्क ने कहा कि युवा मोचर विधानसभा चुनावों की तैयारी में पूरी तरह से डटा है। जिसके चलते ग्राम प्रमुख नियुक्त कर दिए गए हैं और मंडलों की कार्यकारिणी का विस्तार भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा में भी युवाओं की अहम भागीदारी रहेगी। विर्क ने कहा कि देश की भाजपा सरकार ने धारा 370 को खत्म करके देशवासियों के साथ किए अपने वादे को निभाया है। भाजपा ने परिवारवाद व क्षेत्रवाद की राजनीति को खत्म करने का इतिहास रचा है। इस अवसर पर सचिन त्यौड़ी, नरेंद्र पाडलू, सतविद्र सिंह, गौतम राणा, विजय पुनिया, रोहित तलवाड़, गगन सैनी, प्रदीप चनारथल, बिद्र अढोन, नरेश अहमदपुर, विकास शर्मा, नवजोत जैनपुर, दीपक कौशल, अनिल सहित मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.