योग सिखाता है जीवन में अनुशासन : शर्मा
फोटो संख्या- 10 जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारतीय योग संस्थान कुरुक्षेत्र इकाई के सेक्टर
फोटो संख्या- 10
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
भारतीय योग संस्थान कुरुक्षेत्र इकाई के सेक्टर चार स्थित केंद्रीय विद्यालय में महिला योग शक्ति दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी कॉलेज निन्योला के पूर्व प्राचार्य प्रो. हेमराज शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्वलित कर किया। राजकीय श्री कृष्णा आयुर्वेदिक महाविद्यालय के सेवानिवृत प्रो. डॉ. आरके पारिख ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यातिथि प्रो. हेमराज शर्मा ने बताया कि योग घर से ही शुरू होता है। गृहणियां अगर योग को अपना कर अनुशासन में रहना सीख लें तो योग का प्रचार प्रसार स्वयं ही होता चला जाएगा। कार्यक्रम में मंच संचालन करते हुए उप प्रधान प्रो. केके कौशल ने संस्थान की गतिविधियों तथा साहित्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग को अपनाने से शरीर स्वस्थ होता है। प्रो. आर के पारिख ने बताया कि महिलाओं के लिए योग बहुत ही जरूरी है तथा महिलाओं को योग किस प्रकार अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में योग के प्रचार प्रसार के लिए एक नाटिका भी प्रस्तुत की गई। नाटिका में बताया गया कि किस प्रकार रूढि़वादी सास अपनी बहू से योग की प्रेरणा लेकर स्वयं योग करना शुरू करती है। इस नाटिका में बहू की भूमिका सुमन, सास की भूमिका मीना मेहला, पति की भूमिका नीशू तथा योग शिक्षिका की भूमिका मीना माथुर ने निभाई। इस कार्यक्रम में पीसी पांडेय, वीना शर्मा, किरण आश्री, संतोष, सरबजीत, कविता, महेंद्र मेहला, मोहित माथुर, हवा ¨सह, सुनील जोशी मौजूद थी।