तीन दिन के विधानसभा सेशन से मिला नया अनुभव : रामकरण काला
शाहाबाद के विधायक रामकरण काला ने कहा कि तीन दिन के विधानसभा सत्र का अनुभव बढि़या रहा और हरियाणा की राजनीति को एक ही सदन में देखने और मिलने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि अगले सेशन में शाहाबाद की मांगों को पुरजोर ढंग से उठाया जाएगा। वे बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद के विधायक रामकरण काला ने कहा कि तीन दिन के विधानसभा सत्र का अनुभव बढि़या रहा और हरियाणा की राजनीति को एक ही सदन में देखने और मिलने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि अगले सेशन में शाहाबाद की मांगों को पुरजोर ढंग से उठाया जाएगा। वे बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विधायक रामकरण काला ने कहा कि शाहाबाद की जनता से सुझाव लेकर क्षेत्र के लिए ऐसा प्रोजेक्ट लाया जाएगा, जिसका यहां की जनता को लाभ मिले। मुख्यमंत्री द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों को पांच-पांच करोड़ दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस निर्णय का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र को ज्यादा से ज्यादा विकास राशि की जरूरत होती है और हर विधानसभा क्षेत्र का विकास होना जरूरी है। मुख्यमंत्री के इस तरह के निर्णयों से हर विधानसभा क्षेत्र का समान रूप से विकास हो सकेगा।
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र पर उन्होंने कहा कि मदनपुर अंडर पास के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करवाना उनके लक्ष्य में शामिल हैं। इसके अलावा शाहाबाद का रिकार्ड तोड़ विकास करवाया जाएगा। इस अवसर पर डॉ.गुलशन कवात्तरा, जगबीर मोहड़ी, अमनदीप कंबोजा, तेजपाल जंधेड़ी, कंवरपाल मौजूद रहे। आज करेंगे शाहाबाद शहर का धन्यवादी दौरा
विधायक रामकरण काला ने कहा कि विधानसभा चुनावों में जनता ने जो समर्थन दिया है, उसके लिए वह आठ नवंबर को शाहाबाद शहर का धन्यवादी दौरा करेंगे और 10 नवंबर के बाद ग्रामीण आंचल का दौरा करके गांव-गांव जाएंगे और जनता का आभार व्यक्त करेंगे।