भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पहचान : सैनी
शुक्रवार को लाडवा हलके के सभी 140 गांवों में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। लाडवा हलका प्रदेश का पहला हलका बन गया है जिस के सभी गांव में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया है। इनमें लाडवा, बाबैन, पिपली के कुछ गांव में मुख्य अतिथि के तौर पर लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने शिरकत की। डॉ. पवन सैनी ने गांव बीड़ कालवा, बीडमथाना व मेहरा में कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भारत को एक श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए संकल्प बद्ध है। पार्टी के बढ़ते कद के लिए कार्यकर्ताओं के योगदान को श्रेय देते हुए कहा कि भाजपा के लिए पार्टी कार्यकर्ता सबकुछ हैं।
फोटो संख्या : 17
- लाडवा हल्के के प्रत्येक गांव में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
शुक्रवार को लाडवा हलके के सभी 140 गांवों में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। लाडवा हलका प्रदेश का पहला हलका बन गया है जिस के सभी गांव में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया है। इनमें लाडवा, बाबैन, पिपली के कुछ गांव में मुख्य अतिथि के तौर पर लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने शिरकत की। इसके अलावा हर गांव में पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एक दूसरे गांव में जाकर भाजपा का झंडा फहराया। डॉ. पवन सैनी ने गांव बीड़ कालवा, बीडमथाना व मेहरा में कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भारत को एक श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए संकल्प बद्ध है। डॉ. पवन सैनी ने कहा की पार्टी के बढ़ते कद के लिए कार्यकर्ताओं के योगदान को श्रेय देते हुए कहा कि भाजपा के लिए पार्टी कार्यकर्ता सबकुछ हैं। उन्होंने कहा हमारे कार्यकर्ताओं ने अपने तन-मन-धन से पार्टी को सींचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 1980 में आज ही (6 अप्रैल) देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ। स्थापना के बाद महज 38 साल में ही केंद्र और देश के 20 राज्यों में इसकी और सहयोगी दलों की सरकारें हैं। तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी इसके पहले अध्यक्ष थे। इस अवसर पर मास्टर रामस्वरूप, सरपंच संत ¨सह, ब्लॉक समिति सदस्य नरेंद्र कुमार, धर्म ¨सह, सेवा ¨सह, गुरचरण ¨सह, नौरंगी लाल, अंग्रेज ¨सह, विकास कुमार, जस¨वदर ¨सह, जगीर गामड़ी उपस्थित रहे।