बेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया सीएम का अभिनंदन
पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी की अध्यक्षता में हलके के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड स्थित गांव रत्नगढ़ में मनोहर लाल का दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और सरकार की नीतियों का प्रचार करने की अपील की।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी की अध्यक्षता में हलके के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड स्थित गांव रत्नगढ़ में मनोहर लाल का दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और सरकार की नीतियों का प्रचार करने की अपील की। कृष्ण बेदी ने कहा कि मनोहर लाल के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश में अतुलनीय व समान रूप से विकास होगा। क्योंकि सीएम सबका साथ व सबका विकास की नीति पर चलते हुए प्रदेश का विकास करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए अपेक्षा से अधिक विकास राशि दी है, जिससे आज हलके ने विकास की नई इबारत लिखी है। इस अवसर पर नपा प्रधान बलदेवराज चावला, मुलखराज गुंबर, अरूण कंसल, गुरदयाल सुनेहड़ी, बीबी करतार कौर, डॉ.नरेंद्र बंसल, गौरव बेदी, कर्णराज तूर, सुशील राणा, विजय मलिक, विक्रम अटवान, राजू चावला, राज सतीजा, जगदीप सांगवान ठोल, अमित सिघल मौजूद रहे।