भाजपा में शामिल हुए बार जेजेपी सहित अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता
खेड़ी मारकंडा के जेजेपी पार्टी के साथ-साथ अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने थानेसर विधायक सुभाष सुधा के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: खेड़ी मारकंडा के जेजेपी पार्टी के साथ-साथ अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने थानेसर विधायक सुभाष सुधा के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे मजबूत संगठन है और भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास करने के साथ-साथ हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी नीतियां लागू की हैं। इस सरकार ने सबका साथ-सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की नीति को आधार बनाया। इस पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर खेड़ी मारकंडा के कार्यकर्ता मक्खन शर्मा, धर्म सिंह, नीरज सैनी, अश्वनी, अमरीक सिंह, गुलशन खन्ना, निदान सिंह, अमित, तरसेम, एडवोकेट राजकुमार, नानक चंद, बीर सिंह, जनक राज, दयाला राम, शिवनारायण, इंद्र सिंह सहित अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।