कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास ही पार्टी की जीत : नैना चौटाला
जननायक जनता पार्टी की नेता और डबवाली की विधायक नैना चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता ही राजनीतिक पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास है तो वे विपरीत परिस्थितियों में भी कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसी पार्टी को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जननायक जनता पार्टी की नेता और डबवाली की विधायक नैना चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता ही राजनीतिक पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास है तो वे विपरीत परिस्थितियों में भी कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसी पार्टी को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
नैना चौटाला रविवार देर सायं गांव लुखी स्थित खैहरा फार्म पर जजपा के युवा जिलाध्यक्ष डॉ. जस¨वद्र खेहरा के निवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रही थी। इस दौरान उन्होंने जस¨वद्र खेहरा के परिवारजनों से भी मुलाकात की और कहा कि जस¨वद्र ने हमेशा उनके अपने परिवार के सदस्य की तरह कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में महिलाओं की स्थिति सबसे खराब है। जिस प्रदेश का कांग्रेस से लेकर भाजपा तक नंबर वन कहती है वहां पर बेटियों के उत्पीड़न की समस्याएं आज भी हैं। जिससे साफ होता है कि बेटियां आज भी हरियाणा में सुरक्षित नहीं है। इस मौके पर महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला बयाना, प्रदेश सचिव राजेंद्र लीतानी, जिलाध्यक्ष कुलदीप मुल्तानी, माया राम चंद्रभानपुरा, प्रो. रणधीर ¨सह, योगेश शर्मा, मंजू जाखड़, राजेश पायलट, धीरज नैन, जीत ¨सह शेर, म¨नदर ¨सह, शमशेर ¨सह, हरदीप ¨सह, राहुल कंसल, बल¨जदर ¨सह, लवप्रीत ¨सह, गुरमेज ¨सह, दिलबाग ¨सह, कुलदीप जखवाला, संजीव राणा, नीरज भारद्वाज उपस्थित रहे।