बूथ स्तर पर मेहनत करने वाले वर्करों का जताएंगे आभार : बेदी
पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में बूथ स्तर पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार जताया जाएगा। इसके लिए तीन नवंबर को शाहाबाद के हरमिलापी कृष्ण मंदिर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में बूथ स्तर पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार जताया जाएगा। इसके लिए तीन नवंबर को शाहाबाद के हरमिलापी कृष्ण मंदिर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। बेदी अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में फिर से मनोहर सरकार बनने पर जनता का आभार व्यक्त किया जाएगा और मनोहर सरकार के कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस बैठक में पन्ना प्रमुख, बूथ एजेंट व सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। बेदी ने कहा कि पिछले पांच साल की तरह इन पांच सालों में भी मनोहर सरकार ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ प्रदेश की जनता को सुशासन देने का काम करेगी। पिछले कार्यकाल में जो कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें त्वरित आधार पर पूरा करने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर धर्मपाल ढोलामाजरा, राज सतीजा, विक्रम अटवान, हरदीप राणा, अरूण कंसल व मुलख राज गुंबर मौजूद थे।