कुवि कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के सदस्यों ने शुक्र
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को भी काली पट्टी बांधकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। कर्मचारियों ने कुवि प्रशासन पर आरोप लगाया है कि प्रशासन कर्मचारियों की मांगे पूरी करना तो दूर बातचीत भी नहीं कर रहा है। इस समय लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और इसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि कुवि प्रशासन जानबूझकर कर्मचारियों को परेशान कर रहा है।
कुवि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान सुनील कक्कड़ ने कहा कि कर्मचारियों को प्रशासन प्रताड़ित कर रहा है। कई कमेटियों से कुंटिया प्रधान को बाहर कर दिया गया। जिनमें सबसे प्रमुख हाउस अलाटमेंट कमेटी और कर्मचारी वेलफेयर फंड कमेटी है। कर्मचारी वेलफेयर कमेटी के फाउंडर मेंबर ही कर्मचारी और शिक्षक हैं। इस फंड में जितना भी पैसा है वो भी कर्मचारियों का ही है। जिस पर प्रशासन को कोई हक नहीं है। उन्होंने कहा कि कमेटी की बैठक में इस कर्मचारियों को सहायता देने की बजाए उनकी बेइज्जती की गई है। बाक्स
कर्मचारी पहली बार कर रहे हैं कार्यालय समय के बाद प्रदर्शन
कुवि में प्रशासन का डर कहें या फिर चुनाव आचार संहिता। कुवि गैर शिक्षक कर्मचारी विरोध तो जता रहे हैं, लेकिन डर-डर कर। पहली बार हुआ है कि कुंटिया नेताओं ने कार्यालय समय के बाद प्रदर्शन करने का फैसला किया है। कुवि प्रशासन ने पिछले वर्ष किए गए प्रदर्शन के दौरान कुंटिया नेताओं के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज करा दिया था। उसके बाद से ही कुंटिया नेता किसी भी विवाद से बचते रहे हैं और प्रशासन पूरी तरह से संघ पर हावी है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप