हर हाथ को काम और हर आत्मा को अच्छे संस्कार मिले : साध्वी देवप्रिय
ब्रह्मासरोवर स्थित मेडिटेशन हाल में महिला पतंजलि योग समिति हरियाणा की ओर से आयोजित योग व अध्यात्म संस्कारशाला कार्यक्रम में महिला पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी साध्वी डॉ. देवप्रिय ने कहा हर हाथ को काम मिले और हर आत्मा को अच्छे संस्कार मिले।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ब्रह्मासरोवर स्थित मेडिटेशन हाल में महिला पतंजलि योग समिति हरियाणा की ओर से आयोजित योग व अध्यात्म संस्कारशाला कार्यक्रम में महिला पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी साध्वी डॉ. देवप्रिय ने कहा हर हाथ को काम मिले और हर आत्मा को अच्छे संस्कार मिले। उन्होंने योग, अध्यात्म, आयुर्वेद, स्वदेशी, संस्कार और राष्ट्र भक्ति का संदेश देकर हजारों की संख्या में उपस्थित युवा महिला शक्ति के जीवन में नया उजाला दिया, प्रकाश दिया और आध्यात्मिक व आर्थिक शक्ति संपन्न राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम हो इस पर नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा आने वाले समय में पतंजलि 11000 सन्यासी देने के लिए प्रयासरत है, जिसमे महिलाओं की भूमिका अहम रहेगी। योग की शक्ति से पूरे राष्ट्र को महिलाएं संभाल सकती है, धरती पर स्वर्ग आ सकता है, जब उसमे मातृशक्ति पूरी मेहनत से लग जाए। भारत स्वाभिमान की प्रदेश प्रभारी ईश आर्य जी ने कहा योग ऋषि स्वामी रामदेव जी भारत देश को सोने की चिड़िया नहीं सोने का शेर बनाने के लिए प्रयासरत है।
इस मौके पर महिला पतंजलि ¨वग ने पगड़ी पहना कर व कुरुक्षेत्र पतंजलि योग समिति द्वारा तलवार भेंट कर सम्मान किया गया। मंच का संचालन प्रवीण पुनिया ने किया। महिला पतंजलि प्रभारी कुरुक्षेत्र डॉ. निरुपमा भट्टी व जिला प्रभारी कुलवंत ¨सह ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया गया। इस मौके पर आयुष विभाग कुरुक्षेत्र के जिला अधिकारी सुदेश जटियांन, कुवि छात्रावास की चीफ वार्डन डॉ. मंजूषा शर्मा, रुक्मण कांवेंट स्कूल प्राचार्या गुंजन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुवात ओम के उच्चारण से शुरू की गई, इसके उपरांत साध्वी डॉ. देव प्रिय जी को हाल में उपस्थित हजारों की संख्या में युवा महिलाओं ने सर झुकाकर प्रणाम किया। इसके उपरांत दीप प्रज्वलित कर योग, संस्कार, अध्यात्म की रोशनी विश्व भर पहुंचे का संदेश दिया गया। छोटे बच्चों व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने आसन, प्राणायाम, ध्यान, क्रिया और योग मुद्रा के करतब दिखाए।
इस मौके पर अनुसुइया बाई जी, महिला प्रदेश प्रभारी माता सत्य, सह राज्य प्रभारी प्रवीण पुनिया, दया आर्य, इंद्रावती, अमर, उर्मिला, भारत स्वाभिमान प्रदेश प्रभारी ईश आर्य, युवा प्रभारी दीपक, पाला राम उपस्थित रहे।