प्रदेश में सरकार नहीं इवेंट मैनेजमेंट कंपनी कर रही है कार्य : हुड्डा
पूर्व सीएम भूपेंद्र ¨सह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा एक सरकार की तरह नहीं इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरह काम कर रही है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पूर्व सीएम भूपेंद्र ¨सह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा एक सरकार की तरह नहीं इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरह काम कर रही है। साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में हरियाणा सरकार ने जनहित का कोई फैसला नहीं लिया। पूर्व सीएम हुड्डा बुधवार को लोटस सिटी में कांग्रेसी नेता राजकुमार ¨पडारसी के निवास पर पहुंचे थे। आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार मिटाने का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने एचएसएससी को परचून की दुकान बनाकर रख दिया है।
वहां प्रेसवार्ता करते हुए हुड्डा ने कहा कि किसान बर्बादी के कगार पर है। कर्मचारी सड़कों पर हैं। व्यापारी वर्ग का कारोबार चौपट हो चुका है। किसान को लूटा जा रहा है। मक्का की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1430 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित, जबकि मक्का की फसल 800 से 900 रुपये प्रति क्विंटल खरीद कर किसान को लूटा जा रहा है। संवाद सहयोगी, शाहाबाद, बाबैन के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा ने कहा कि किसानों के हितों का दम भरने वाली भाजपा सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिया है। इसके बाद भूपेंद्र ¨सह हुड्डा ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल सैनी दिल्ली माजरा के निधन पर उनके निवास पर शोक व्यक्त करने गए थे। इसके अलावा शाहाबाद में ऊधम ¨सह चौक पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस अवसर पर पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व चेयरमैन मेवा ¨सह, पवन गर्ग, बाबा महंत ¨सह सूजरा, श्याम लाल सैनी दिल्ली माजरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रणधीर ¨सह चढूनी, पूर्व नपा प्रधान हरीश कवात्तरा, महेन्द्र शर्मा छपरी, राकेश अग्रवाल, सुरेंद्र राणा बढ़तौली, जयपाल पांचाल, जयभगवान, रामपाल सैनी, कुलदीप सुरजगढ़, जसमेर सुनारिया, सतपाल, हरीचंद, त्रिलोक नंबरदार, गुरदयाल ¨सह उपस्थित थे।