महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना होगा प्राथमिकता : एसपी आस्था मोदी
पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध पर विशेष ध्यान होगा। महिलाओं की शिकायत पर बिना विलंब किए मामला दर्ज किया जाए। छेड़छाड़ की वारदातों पर अंकुश लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दुर्गा शक्ति रेपिडेक्शन फोर्स को प्रदेश भर के जिलों में तैनात किया हुआ है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध पर विशेष ध्यान होगा। महिलाओं की शिकायत पर बिना विलंब किए मामला दर्ज किया जाए। छेड़छाड़ की वारदातों पर अंकुश लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दुर्गा शक्ति रेपिडेक्शन फोर्स को प्रदेश भर के जिलों में तैनात किया हुआ है। उसकी जांच की जाएगी कि किस क्षेत्र में इसकी अधिक जरूरत है। असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें पता चला है कि कुरुक्षेत्र में यातायात की समस्या अधिक है। यातायात नियमों की सभी को पालना करनी चाहिए। जिससे अपनी व दूसरों की सुरक्षा हो सके। मौके पर जा कर इनका समाधान निकलवाया जाएगा। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कार्य किया जाएगा। थाने में जो भी शिकायत देने आए उसकी शिकायत तुरंत रजिस्टर्ड हो। शिकायतकर्ता को किसी तरह की दिक्कत न आए। इसके साथ ही जांच प्रकिया भी बेहतर की जाएगी। जिले के कई मामले हैं अनसुलझे
जिले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग के कार्यकाल के दौरान कई मामले थे जो पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल ¨सह के कार्यकाल के दौरान भी अनसुलझे रहे। इनमें झांसा के युवक-युवती की मौत का मामला अभी भी अनसुलझा है। पिपली में रह रहे सुनार नीरज की हत्या के मामले में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। लाडवा के आलीशान पैलेस में दो युवकों पर गोली चलाने के मामले में भी पुलिस अभी तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पिहोवा में लूट के मामलों में पुलिस अभी तक आरोपित को काबू नहीं कर पाई। इन मामले में केवल पुलिस के हाथ बिना नंबर की कार ही लगी।