महिलाओं ने फूलों से होली खेलकर दिया पानी बचाने का संदेश
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र बाल एवं महिला विकास सेवा समिति मंच की सदस्यों ने फूलों और ग
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बाल एवं महिला विकास सेवा समिति मंच की सदस्यों ने फूलों और गुलाल से होली खेलकर पानी बचाने का संदेश दिया। सुषमा चौधरी ने बताया कि इस दिन होलिका का दहन हुआ था और बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी तभी से इस पर्व को बड़ी धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। रिटायर रजिस्टर्ड रमणीक सहगल ने होली पर लिखी कविता सुनाई। निशी गुप्ता ने कहा कि होली भाईचारे का संदेश देती है सबको मिलजुल कर बिना भेदभाव किए आपसी सहयोग से होली का पर्व मनाना चाहिए। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रीटा गोयल ने कहा कि अगर आप के आस पास कोई भी पानी से होली खेलता है तो उसके उसको समझाएं कि पानी को बहाना व्यर्थ है इसके अलावा आई हुई सभी बहनों ने नृत्य गायन और कविताओं के माध्यम से वातावरण को रंगमयी कर दिया। बाल एवं महिला विकास सेवा समिति मंच की अध्यक्षा ज्योति खंगवाल ने बताया कि होली सछ्वावना का संदेश देती है। महिलाएं समाज का अभिन्न अंग है तो सभी महिलाओं को अपने घर परिवार में भी संदेश देना चाहिए कि होली पर पानी का उपयोग ना करें और पानी की उपयोगिता को समझते पानी की बर्बादी न करें।