Move to Jagran APP

महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दी पुलिस में शिकायत

-ससुरालियों पर लगाया मारपीट करने का आरोप -पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरूकी थाना शहर के अंतर्गत आजाद नगर में ससुराल पक्ष पर विवाहिता को पीटने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को महिला के बयान केस दर्ज किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सोमवार रात को करनाल निवासी मीनू ने महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 पर पुलिस को सूचित किया था कि उसके साथ उसके ससुराल वालों ने मारपीट की है। डेढ़ साल पहले उसकी शादी कल्याण नगर निवासी मनोज के साथ हुई थी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 May 2018 12:38 AM (IST)Updated: Wed, 09 May 2018 12:38 AM (IST)
महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दी पुलिस में शिकायत
महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दी पुलिस में शिकायत

-ससुरालियों पर लगाया मारपीट करने का आरोप

loksabha election banner

-पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरूकी जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

थाना शहर के अंतर्गत आजाद नगर में ससुराल पक्ष पर विवाहिता को पीटने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को महिला के बयान केस दर्ज किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सोमवार रात को करनाल निवासी मीनू ने महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 पर पुलिस को सूचित किया था कि उसके साथ उसके ससुराल वालों ने मारपीट की है। डेढ़ साल पहले उसकी शादी कल्याण नगर निवासी मनोज के साथ हुई थी। उसका पांच माह का बेटा भी है। उसका आरोप है कि डेढ़ माह पहले भी दहेज के लिए उसके साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। उसके ससुराल के लोग उसे दोबारा लेकर आए थे। अब फिर से वे उसके साथ मारपीट कर रहे थे। सोमवार रात को भी उसके साथ मारपीट की गई। रात आठ बजे उसके साथ पिटाई शुरू कर दी गई। किसी तरह से वह जान बचाकर पड़ोस के प्लाट में छिप गई। आस पड़ोस के लोगों ने उसे देखा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना शहर की जांच अधिकारी तारो देवी ने बताया कि पुलिस ने महिला के ब्यान दर्ज किए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.