कनाडा से लौटी महिला को आइसोलेशन वार्ड में किया दाखिल
कनाडा से लौटी 65 वर्षीय महिला को खांसी-जुकाम की समस्या होने के बाद एलएनजेपी अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। सायं को महिला का सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग महिला की हालत स्थिर बता रहा है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कनाडा से लौटी 65 वर्षीय महिला को खांसी-जुकाम की समस्या होने के बाद एलएनजेपी अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। सायं को महिला का सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग महिला की हालत स्थिर बता रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महिला 17 मार्च को ही कनाडा से लौटी है और उसे खांसी-जुकाम है। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत शाम साढ़े पांच बजे चिकित्सकों की टीम को अस्पताल में बुलाया।
सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद महिला को छुट्टी देने या आगे उपचार जारी रखने पर विचार किया जाएगा। फिलहाल महिला की हालत स्थिर है। कंट्रोल एवं वॉर रूम किया स्थापित
जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति में कोविड-19 के लिए कंट्रोल एवं वॉर रूम स्थापित किया गया है जो कि 20 से आगामी आदेशों तक सुबह नौ बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्य करेगा। कंट्रोल एवं वॉर रूम का नोडल अधिकारी उप सिविल सर्जन डॉ. एनपी सिंह को बनाया गया है। कोई भी व्यक्ति 01744-270118 पर फोन करके विदेश से आने के बाद बीमार होने पर फोन पर सूचित कर सकता है। इसके बाद मरीज को अस्पताल तक लाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होगी।