विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: कुरुक्षेत्र में मुद्रा लोन के नाम पर शख्स से धोखाधड़ी, आरोपित महिला गिरफ्तार

Published: Thu, 29 May 2025 04:53 PM (IST)

कुरुक्षेत्र में शाहाबाद पुलिस ने मुद्रा लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

मुद्रा लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने की आरोपित महिला गिरफ्तार
मुद्रा लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने की आरोपित महिला गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। शाहाबाद थाना पुलिस ने मुद्रा लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने की आरोपित महिला को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया है।

अंबाला के उगाला निवासी बलदेव सिंह ने 30 नवंबर 2024 को शाहाबाद थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह दिव्यांग व्यक्ति है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात शाहाबाद निवासी एक महिला से हुई थी। उस महिला ने उसको बताया कि वह बैंक से मुद्रा लोन पास कराने का काम करती है और लोन पास कराने के बदले वह एक प्रतिशत का कमीशन लेती है।

उसने उसको बताया कि वह उसका 20 लाख रुपये का लोन करवा देगी। वह उसकी बातों में आ गया और अपने कागजात व कमीशन के एक लाख 70 हजार रुपये गूगल पे द्वारा उसके खाते में जमा कर दिए, लेकिन काफी समय के बाद भी उसका कोई लोन पास नहीं हुआ। जिसकी शिकायत पर शाहाबाद थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच की।

शाहाबाद थाना पुलिस के अंतर्गत शहर पुलिस चौकी प्रभारी पीएसआई हरीश कुमार के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुमार, जिया सिंह व महिला मुख्य सिपाही नीतू की टीम ने आरोपित महिला को गिरफ्तार किया।