उमस भरी गर्मी से लोग रहे बेहाल
उमस भरी गर्मी ने सोमवार लोगों को परेशान करके रखा। लोग सूरज की तपिश और उमस भरी गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करते नजर आए। किसी ने छाता लगाया हुआ था तो कोई कपड़ा लपेटकर गर्मी से बचने का प्रयास करता रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाने की संभावना जताई जा रही है।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : उमस भरी गर्मी के साथ बिजली कटों ने सोमवार को लोगों को परेशान कर रखा। लोग सूरज की तपिश और उमसभरी गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करते नजर आए। किसी ने छाता लगाया हुआ था तो कोई कपड़ा लपेटकर गर्मी से बचने का प्रयास करता रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाने की संभावना जताई जा रही है।
रविवार देर रात को आंधी आने के बाद लोगों को लगा कि अब गर्मी से उन्हें राहत मिल जाएगी, लेकिन बूंदाबांदी भी नहीं हुई। बल्कि आंधी की वजह से कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो गई। सोमवार दोपहर को एक बार फिर आसमान पर काली घटाएं छाई और ठंडी हवा चलने लगी। मगर इस बार भी बिना बरसे ही बादल आगे चले गए। लोगों को गर्मी से राहत मिलते-मिलते रह गई। वहीं भीषण गर्मी के बीच सड़कों और बाजारों में लोगों की काफी आवाजाही रही। कोरोना के खतरे और गर्मी के बावजूद लोग खरीदारी करने के लिए घरों से निकल रहे हैं। तेज धूप की तपिश से बचने के लिए लोग खासकर महिलाएं छाता लगाकर सड़कों पर चलती हुई दिखाई दी। दुपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालक चेहरे, सिर और हाथों को पूरी तरह से कवर किए हुए दिखाई दिए। मगर उमस भरी गर्मी लोगों को दिन भर सताती रही। लोग पसीने से तरबतर नजर आए। इसके अलावा गर्मी में गन्ने का रस, नींबू पानी, शिकंजी का जमकर लुत्फ उठाते दिखे। गर्मी के दिनों में सड़कों के किनारे थोड़ी-थोड़ी दूर पर ठेले वाले खड़े रहे हैं। ठंडे पेय पदार्थों लोगों को गर्मी से काफी राहत दिला रहे हैं।