मौसम ने ली करवट, गरज के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी
एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद से ही आसमान में बादल छा गए। सायं गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तेज हवाएं चलेंगे और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। दिन में भी आसमान में बादल छाए रहेंगी जिससे तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होगी।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :
एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद से ही आसमान में बादल छा गए। सायं गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तेज हवाएं चलेंगे और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। दिन में भी आसमान में बादल छाए रहेंगी, जिससे तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा।
मौसम विभाग की तरफ से पहले कहा जा रहा था कि 20 फरवरी को फिर से मौसम परिवर्तित होगा। शुक्रवार को तापमान में गिरावट के साथ बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। बृहस्पतिवार को सुबह अच्छी धूप खिली, मगर दोपहर को सूर्य देव की आंख मिचौली आरंभ हो गई। सायं पांच बजे आसमान में काले बादल छा जाए और तेज हवाओं ने फिर से ठंड बढ़ दी। मौसम विभाग की माने तो रविवार तक मौसम ठंडा रहेगा, जिसके बाद फिर से अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी।
गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद होगी बारिश
कृषि विशेषज्ञ डॉ. बलदेव का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए बारिश फायदेमंद होगी। अभी गेहूं की बाली बननी आरंभ नहीं हुई है। जिससे गेहूं की फसल को रोगों से निजात मिलेगी। किसान गेहूं की फसल को अभी पानी न दें, अगर बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी तो वह नुकसानदायक हो सकती है।
बढ़ रहे खांसी-जुकाम के रोगी
एलएनजेपी अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र शैली ममगाईं का कहना है कि दिन में मौसम गर्म व सायं ठंड से खांसी-जुकाम के रोगी बढ़ रहे हैं। यह बारिश खांसी-जुकाम के रोगों को बढ़ाएगी। इसलिए एहतियात बरतें। बुजुर्गों व बच्चों को ठंड में बाहर न निकलने दें। ठंडे पेय पदार्थों का सेवन न करें।
सप्ताह के मौसम का हाल
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
शुक्रवार 18 13 बारिश
शनिवार 24 13
रविवार 23 13
सोमवार 25 12
मंगलवार 25 12
बुधवार 25 12
बृहस्पतिवार 26 13
शुक्रवार 26 16