आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़नी होगी जंग : बिट्टा
ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने कहा कि देश की एकता व सुरक्षा से बढ़कर कोई धर्म नहीं। इसलिए हर व्यक्ति को एकजुट होकर देश पर सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आतंकवाद गतिविधियों के कारण हमारे जवान शहीद होते जा रहे हैं। दुश्मन को अब उसी की भाषा से समझाना होगा। बिट्टा शाहाबाद में नौगजापीर दरगाह पर पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत की।
संवाद सहयोगी, शाहाबाद : ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने कहा कि देश की एकता व सुरक्षा से बढ़कर कोई धर्म नहीं। इसलिए हर व्यक्ति को एकजुट होकर देश पर सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आतंकवाद गतिविधियों के कारण हमारे जवान शहीद होते जा रहे हैं। दुश्मन को अब उसी की भाषा से समझाना होगा। बिट्टा शाहाबाद में नौगजापीर दरगाह पर पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत की। बिट्टा ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए भारत सरकार को पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। आतंकवाद एक नासूर बन चुका है। इसलिए विश्वभर के देशों को आंतकवाद के खिलाफ एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश पर टेढ़ी नजर से देखने वालों को जवाब देने के लिए देश व देश के नागरिकों को तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर रवि शर्मा, बरकत अली, विजय कुमार, अमीरचंद, राजबीर मौजूद रहे।