देश के विकास और उन्नति के लिए करें मतदान
देश की उन्नति और विकास के लिए सभी लोगों को मतदान में हिस्सा लेना जरूरी है। देश का हर मतदाता चुनाव के दिन अपने घरों से निकले और अपने मताधिकार का प्रयोग करे। मतदान हम सबका सबका पहला कर्तव्य है। मतदान से ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।
कुरुक्षेत्र : देश की उन्नति और विकास के लिए सभी लोगों को मतदान में हिस्सा लेना जरूरी है। देश का हर मतदाता चुनाव के दिन अपने घरों से निकले और अपने मताधिकार का प्रयोग करे। मतदान हम सबका सबका पहला कर्तव्य है। मतदान से ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। हम सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह से हिस्सा लेना चाहिए। चुनाव में प्रतिभाग करके जनमानस एक स्वच्छ और स्वस्थ छवि वाली सरकार बनाने में सहयोग करें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जनमानस अपने मताधिकार का प्रयोग करें। देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए मतदाता को सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा।
साहिल आलमपुर, अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग खिलाड़ी