Move to Jagran APP

तीन नवंबर तक अवलोकन के लिए रखी मतदाता सूचियां

गरपालिका की फोटो युक्त मतदाता सूचियां प्रशासन ने जारी कर दी हैं। इन सूचियों को नगरपालिका परिसर में तीन नवंबर तक अवलोकन के लिए रखा गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 06:53 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 06:53 PM (IST)
तीन नवंबर तक अवलोकन के लिए रखी मतदाता सूचियां
तीन नवंबर तक अवलोकन के लिए रखी मतदाता सूचियां

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : नगरपालिका की फोटो युक्त मतदाता सूचियां प्रशासन ने जारी कर दी हैं। इन सूचियों को नगरपालिका परिसर में तीन नवंबर तक अवलोकन के लिए रखा गया है। सूचियों को जांच कर संबंधित मतदाता अपने दावे या आपत्ति प्रस्तुत किए जा सकते हैं। यानी मतदाता अपनी वोट अपने सही वार्ड में शामिल करवा सकते हैं।

loksabha election banner

निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पुनरीक्षिण अधिकारी एवं उपमंडलाधीश सोनू राम ने बताया कि विधानसभा मतदाता सूची को आधार मानकर नगरपालिका मतदाता सूचियां तैयार की गई हैं। इनमें मतदाता अपने वार्ड और नाम आदि की विस्तार से जानकारी हासिल कर सकता है। इसमें आपत्ति करने वाले का निपटारा 11 नवंबर तक किया जाएगा। इसके बाद दावे या आपत्ति का निपटारा डीसी की ओर से 19 नवंबर तक किया जाएगा। नगरपालिका सचिव राकेश वालिया ने बताया कि 27 नवंबर को वार्ड अनुसार मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। तय समय के बाद किसी दावे या आपत्ति पर विचार नहीं होगा। बता दें कि नगरपालिका की पहली मतदाता सूचियां हाल ही में तैयार की गई हैं। इनमें त्रुटियों के मतदाता अब ठीक करवा सकते हैं। इसके लिए नगरपालिका परिसर में बाकायदा कर्मचारियों की अलग अलग टीमें बिठाई गई हैं। सूत्रों के अनुसार मतदाता सूचियों का प्रकाशन होने बाद किसी भी समय नगरपालिका चुनाव की घोषणा हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.