नाटक प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस ने मारी बाजी
विश्वास पब्लिक स्कूल में दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित लघु नाटक प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस ने बाजी मारी जबकि सुभाष हाउस दूसरे और भगत सिंह हाउस तीसरे स्थान पर रहे।
संवाद सूत्र, शाहाबाद-मारकंडा: विश्वास पब्लिक स्कूल में दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित लघु नाटक प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस ने बाजी मारी, जबकि सुभाष हाउस दूसरे और भगत सिंह हाउस तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्या स्नेह राजपाल ने बताया कि बच्चों ने लघु नाटिका द्वारा देवी शक्ति के हाथों से महिषासुर वध का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया। वहीं विष्णु के विभिन्न अवतारों के बारे भी नाटिका के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असत्य पर सत्य की जीत और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश नाटकों के माध्यम से दिया। इस अवसर पर अनु सतीजा, ममता, वंदना चड्ढा, लखबीर कौर, अतुल, सौरभ, श्रुति, सोनम, जगजीत सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भी दशहरे का उत्सव मनाया गया। उत्सव में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र जी के जीवन की मुख्य घटनाओं को झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया। स्कूल के प्राचार्य कंवल गाबा ने बच्चों को प्रदूषण रहित दशहरा मनाने का संदेश दिया। उन्होंने गुब्बारे से बनाए गए रावण यानी की बुराई के प्रतीक को नष्ट किया। इस अवसर पर सोनिया, कोमल, गुरप्रीत, पूजा कामरा सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित था।