फसल अवशेष प्रबंधन पर निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से किया जागरूक
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कृषि विज्ञान कुरुक्षेत्र की ओर से छात्र-छात्राओं को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निबंध, चित्रकला, श्लोगन लेखन व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 280 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।
फसल अवशेष प्रबंधन पर निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से किया जागरूक जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कृषि विज्ञान कुरुक्षेत्र की ओर से छात्र-छात्राओं को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निबंध, चित्रकला, श्लोगन लेखन व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 280 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। कृषि वैज्ञानिक डॉ.प्रद्युमन भटनागर ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पूरे प्रदेश में फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष मुहिम के साथ कार्य किया जा रहा है। इस मुहिम के साथ युवा पीढ़ी को जोड़ने के लिए कृषि विभाग की तरफ से आइटीआइ कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों के माध्यम से जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि इसके लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। प्रत्येक प्रतियोगिता श्रेणी में 5-5 पुरस्कार प्राप्त किए गए और इन चारों प्रतियोगिताओं में 280 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि निबंध लेखन में सविता, तुषार, राहुल, संदीप व दिपांशु, चित्रकला प्रतियोगिता में अमनप्रीत, सचिन, शशी, ¨बद्रकौर व आरती, वाद-विवाद प्रतियोगता में रूमा, नवीन, नैंसी, राजबाला व ममता, श्लोगन लेखन प्रतियोगिता में मंजू, ज्योति रानी, चाहत, शिल्पा व रजनी को पुरस्कार दिया गया।