Move to Jagran APP

श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.बलदेव धनवंतरी अवार्ड से सम्मानित

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कुलपति डॉ. बलदेव कुमार को आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विश्व आयुर्वेद परिषद हरियाणा शाखा व निरोग स्ट्रीट फाउंडेशन की ओर से संयुक्त तौर पर धनवंतरी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Mar 2019 09:20 AM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 09:20 AM (IST)
श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.बलदेव धनवंतरी अवार्ड से सम्मानित
श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.बलदेव धनवंतरी अवार्ड से सम्मानित

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कुलपति डॉ. बलदेव कुमार को आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विश्व आयुर्वेद परिषद हरियाणा शाखा व निरोग स्ट्रीट फाउंडेशन की ओर से संयुक्त तौर पर धनवंतरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. कुमार को यह पुरस्कार रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय कांफ्रेंस में आयुर्वेद एक्सीलेंस अवार्ड-2019 से नवाजा गया। इस कार्यक्रम में मैनेजमेंट ऑफ लाइफ स्टाइल डिस्ऑर्डर वाया आयुर्वेद एंड इंस्टेंट पेन मैनेजमेंट एवं मर्म चिकित्सा विषय पर भी मंथन दिया गया। कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने इस अवसर पर कहा कि आधुनिक जीवन शैली ने व्यक्ति की सेहत खराब कर दी है। व्यक्ति के लाइफ स्टाइल डिस्ऑर्डर की वजह से जनता बीमारियों से जूझ रही है। ऐसे में आयुर्वेदिक पद्धति से ही इन रोगों का समूल उपचार किया जा रहा है। आयुर्वेद द्वारा बीमारियों का जड़ से ईलाज होता है। उन्होंने कांफ्रेंस में आये सभी डॉक्टरों को आयुर्वेद पद्धति को बढ़ावा देने का आह्वान किया तथा पंचकर्म से संबंधित सभी कैंपों के लिए श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय का भरपूर सहयोग देने की बात कही है। बॉक्स

loksabha election banner

इन्हें सम्मानित किया गया इस अवसर पर आयुर्वेद के क्षेत्र में कार्यरत 20 चिकित्सकों को भी विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. ऋषि राज वशिष्ठ व विजय कौशिक को चरक अवार्ड तथा डॉ.हेतल देव, डॉ.सतीश गर्ग, डॉ.गीता गर्ग, डॉ.लीना नानौती, डॉ.महेश दधीच, डॉ.महेश पुरवइया व डॉ.जिले सिंह को नालंदा अवार्ड दिया गया। डॉ.अभिषेक गुप्ता, रितु मोंगिया को निमी अवार्ड, सुनीता जाखड़ को जीवाका अवार्ड, डॉ. राम कुमार को कौटिल्य अवार्ड, डॉ. एम शाहिद को सुश्रुता अवार्ड, डॉ. सोनिका नड्ढा, डॉ.सुनील शर्मा व डॉ.मनोज विरमानी को आत्रेय अवार्ड, नवनीत दिनोदिया को सुश्रुत अवार्ड, डॉ.एपी नायक को वाचस्पति अवार्ड व नरेश भार्गव को भावमिश्रा अवार्ड से सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.