Move to Jagran APP

गर्भवती महिलाओं को वितरित किए पौष्टिक आहार

ओड बस्ती बलजीत के आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने व स्तनपान के महत्व के बारे में बताया गया। गर्भवती महिलाओं को गुड़ व चने के लड्डू के वितरित किए गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 07:40 AM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 07:40 AM (IST)
गर्भवती महिलाओं को वितरित किए पौष्टिक आहार
गर्भवती महिलाओं को वितरित किए पौष्टिक आहार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: ओड बस्ती बलजीत के आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने व स्तनपान के महत्व के बारे में बताया गया। गर्भवती महिलाओं को गुड़ व चने के लड्डू के वितरित किए गए।

loksabha election banner

सीडीपीओ कुसुम कंबोज के निर्देशानुसार सुपरवाइजर सुदेश के मार्गदर्शन में शुक्रवार को महिलाओं की बैठक की गई। वर्कर बलजीत ने महिलाओं को बताया कि गर्भावस्था में महिलाओं को अपनी खुराक का विशेष ध्यान रखना चाहिए। राजपूत बस्ती आंगनबाड़ी केंद्र की वर्कर अंशुल ने कहा कि सर्दियों के मौसम में गुड़ व चने से बने लड्डू बहुत फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से र्सिदयों में बीमारियों से बचाव होता है। गांधी नगर आंगनबाड़ी केंद्र की वर्कर पुष्पा व नंदा ने कहा कि स्तनपान बच्चों के लिए सबसे पौष्टिक आहार है। इससे बच्चों में रोगों के प्रति लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता पैदा होती है। शिशु के उत्तम विकास के लिए पहले छह महीने तक उसे केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। मां का पहला गाढ़ा दूध पोषण से भरपूर होता है तथा यह शिशु को रोगों से बचाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.