देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझ करें मतदान
जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र देश के सभी नागरिकों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने देश की उन्नति और विकास के लिए कार्य करें।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : देश के सभी नागरिकों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने देश की उन्नति और विकास के लिए कार्य करें। वह देश हित को सर्वोपरि रख फैसले लें। इन दिनों देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। लोकतंत्र में चुनावों और मतदान का बहुत महत्व है। हर आदमी को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए वोट जरूर करना चाहिए। मतदाता को चाहिए वह सोच समझकर लोकतंत्र के इस महायज्ञ में हिस्सा लेते हुए अपने मत का प्रयोग करे। मतदाता को कभी भी किसी के बहकावे में आकर वोट नहीं करना चाहिए। सभी अपने विवेक से सोच-समझकर अपनी वोट का प्रयोग करें। चुनावों के दौरान दिया गया आपका वोट ही आने वाले दिनों में देश की दशा और दिशा तय करेगा। ऐसे में स्वयं भी अपने मत का प्रयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
सुरेंद्र पालड़, उपकप्तान, भारतीय हॉकी टीम