Move to Jagran APP

हॉकी की नगरी में एस्ट्रोट्रफ का रास्ता साफ, कुवि में इसके साथ बनाया जाएगा इंडोर स्पो‌र्ट्स हाल

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र हॉकी की नगरी कुरुक्षेत्र में एस्ट्रोट्रफ का रास्ता साफ हो गया

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 07:14 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 07:14 AM (IST)
हॉकी की नगरी में एस्ट्रोट्रफ का रास्ता साफ, कुवि में इसके साथ बनाया जाएगा इंडोर स्पो‌र्ट्स हाल
हॉकी की नगरी में एस्ट्रोट्रफ का रास्ता साफ, कुवि में इसके साथ बनाया जाएगा इंडोर स्पो‌र्ट्स हाल

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हॉकी की नगरी कुरुक्षेत्र में एस्ट्रोट्रफ का रास्ता साफ हो गया है। यह अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बनाया जाएगा। इससे पहले द्रोणाचार्य स्टेडियम के साथ जमीन में बनना तय हुआ था। इस पर लंबे समय से अड़चन लगी हुई थी। इसके साथ ही बहुउद्देशीय इंडोर स्पो‌र्ट्स हॉल भी विश्वविद्यालय में बनाया जाएगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को खेलो इंडिया स्कीम के तहत युवा एवं खेल मंत्रालय ने 10 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है। विश्व स्तरीय सिथेटिक हॉकी खेल मैदान के लिए 5.50 करोड़ और बहुउद्देशीय इंडोर स्पो‌र्ट्स हॉल के लिए 50 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है।

loksabha election banner

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डा. नीता खन्ना ने इसे खेल विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व खिलाड़ियों के लिए उपलब्धि बताई और सबको शुभकामनाएं दी। कुलपति ने कहा कि खेल के क्षेत्र में कुवि का अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अपना एक विशेष स्थान है। पिछले 10 वर्षों से खिलाड़ियों की मांग को युवा एवं खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया स्कीम के तहत पूरा किया है। इन सभी खेल सुविधाओं के मिलने से विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों में उत्साह व जोश का संचार हुआ है। कुवि कुलपति डा. नीता खन्ना ने कहा कि भविष्य में भी खिलाड़ियों की सुविधाओं व खेल स्तर बढ़ाने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रयास करता रहेगा। बहुउद्देशीय इंडोर स्पो‌र्ट्स मैदान का 13 करोड़ का प्रोजेक्ट

खेल विभाग के सहायक निदेशक डा. राजेश सोबती ने बताया कि सिथेटिक हॉकी खेल मैदान व बहुउद्देशीय इंडोर स्पो‌र्ट्स हॉल के लिए खेलो इंडिया स्कीम के तहत ग्रांट अप्रूवल हो चुकी है। हॉकी सिथेटिक ट्रैक का 7.40 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बनाकर भेजा गया था, जिसमें 5.50 करोड़ ग्रांट प्राप्त हुई है। बहुउद्देशीय इंडोर स्पो‌र्ट्स मैदान के लिए 13 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाकर भेजा गया था। जिसमें 4.50 करोड़ रुपये की ग्रांट प्राप्त हुई है। बहुउद्देशीय इंडोर स्पो‌र्ट्स मैदान में बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, रैसलिग, जूडो, नेटबॉल आदि खेलों के की विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि इनके मूर्त रूप मिलने के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कोई भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता करवाई जा सकती है। हॉकी सहित कई खेलों से खिलाड़ी निकले हैं

कुरुक्षेत्र में हॉकी सहित कई खेलों में खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे हैं। खेल मंत्री संदीप सिंह देश की हॉकी टीम के कप्तान रहे हैं। इनके अलावा रानी रामपाल महिला हॉकी की देश की टीम की कप्तान रही हैं। इनके अलावा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय भारत में खेलों में शीर्ष स्थान पाने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय आगे है। कुवि ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार मुकाम हासिल किए हैं। यहां से नौ अर्जुन पुरस्कार विजेता, दो द्रोणाचार्य पुरस्कार, एक मेजर ध्यानचंद पुरस्कार और कई अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं। कुवि ने 183 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देश को दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.