विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुरुक्षेत्र में 10वीं की परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर देने के आरोप में 2 और आरोपी अरेस्ट, अब तक कुल 4 गिरफ्तार

Published: Tue, 01 Sep 2026 10:56 AM (IST)

कुरुक्षेत्र में 10वीं की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों राहुल और प्रताप उर्फ कबीर को गिरफ्तार किया है।

दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। थर्ड गेट पुलिस चौकी की टीम ने 10वीं की परीक्षा में एक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में शामिल दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित गांव बारना निवासी राहुल और जिला कैथल के थेहबनेड़ा निवासी प्रताप उर्फ कबीर को अदालत के आदेश पर कारागार भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी अपनी शिकायत में नरेंद्र सिंह ने बताया की वह शिक्षक और 15 मई को वह गुरुकुल कुरुक्षेत्र में 10वीं के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में केंद्र पर बतौर अधीक्षक तैनात था।

सुबह करीब 10:40 पर उसके साथ ड्यूटी पर तैनात शिक्षक ने बताया ने शक के आधार पर जांच में पता चला है कि एक युवती दूसरी छात्रा के स्थान पर परीक्षा देने आई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच पुलिस चौकी थर्ड गेट द्वारा की गई।

पुलिस टीम ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की आरोपित कैथल वासी युवती और मुख्य आरोपित जिला कैथल के सीवन निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस टीम ने आगामी जांच करते हुए रविवार को दो अन्य आराेपित गांव बारना निवासी राहुल और जिला कैथल के थेहबनेड़ा निवासी प्रताप उर्फ कबीर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों को अदालत के आदेश पर कारागार भेजा दिया है।