Move to Jagran APP

कांग्रेस के दो दिग्गज अपनी रैली के माध्यम से आज दिखाएंगे ताकत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी में रविवार का दिन पूरी तरह राजनीतिक गहमागहमी और

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 12:37 AM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 12:37 AM (IST)
कांग्रेस के दो दिग्गज अपनी रैली के माध्यम से आज दिखाएंगे ताकत
कांग्रेस के दो दिग्गज अपनी रैली के माध्यम से आज दिखाएंगे ताकत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी में रविवार का दिन पूरी तरह राजनीतिक गहमागहमी और चर्चाओं में डूबा रहेगा। कांग्रेस के दो दिग्गज अपनी-अपनी रैली के माध्यम से ताकत दिखाएंगे। दोनों के समर्थक भी अपने-अपने नेता की रैली को सफल बनाने में जुटे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा की जनक्रांति रथ यात्रा के छठे चरण की शुरुआत रविवार को पिहोवा में आयोजित रैली के बाद होगी। इस रैली को सफल बनाने के लिए खुद सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कमान संभाल रखी है तथा कई दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो लगातार जनसभाएं कर रहे थे। वहीं विधानसभा में विपक्ष की नेता किरण चौधरी के समर्थक कांग्रेस के प्रेदश संगठन सचिव सुभाष पाली की ओर से नई अनाज में थानेसर हलके की परिवर्तन रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली को किरण चौधरी संबोधित करेंगी।

loksabha election banner

अभी चुनाव में भले ही कुछ माह बाकी हों लेकिन राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। खासतौर से कांग्रेस के दिग्गज अपने वर्चस्व की लड़ाई के लिए लगातार रैलियों कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र में पिछले दिनों ब्राह्मण सम्मेलन के माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप ¨सह सुरजेवाला ने ब्राह्मण समुदाय को अपनी घोषणाओं से आकर्षित करने का प्रयास किया। अब भूपेंद्र ¨सह हुड्डा और किरण चौधरी की बारी है। पिहोवा में जनक्रांति रैली का आयोजन पूर्व वित्तमंत्री हरमो¨हद्र ¨सह चट्ठा की ओर से किया गया है। पिछली बार चट्ठा ने अपनी जगह अपने बेटे मनदीप ¨सह चट्ठा को चुनाव लड़ाया था लेकिन वे हार गए थे। चट्ठा भी इस रैली को सफल बनाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। धर्मनगरी में किरण चौधरी की पहली रैली : विधानसभा में विपक्ष की नेता किरण चौधरी की धर्म नगरी में पहली रैली होगी। इससे पहले प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष पाली द्वारा 19 मार्च को परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया गया था जो थानेसर हलके से यमुनानगर नगर तक गई थी। इस परिवर्तन यात्रा को किरण चौधरी ने संबोधित किया था। सुभाष पाली द्वारा ही थानेसर हलके की परिवर्तन रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली तय करेगी कि किरण चौधरी की धर्मनगरी के लोगों के बीच कितनी पैठ है। रैली को लेकर पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने शनिवार को एक स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि यह रैली बताने को काफी होगी कि लोगों को भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है। पार्टी के अलग-अलग गुटों की रैली के सवाल पर उन्होंने कहा कि भले ही सब अपने कार्यक्रम अलग-अलग कर रहे हों लेकिन सभी पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं तथा चुनाव के समय एक हो जाते हैं। किरण चौधरी का पार्टी में बड़ा कद है। उनकी रैलियों में जुट रही भीड़ से स्पष्ट हैं। परिवर्तन रैली भी सफल रैली होगी। सुभाष पाली ने इस रैली के लिए अकेले मेहनत की है और उनकी मेहनत दिख रही है। यात्रा में किया बदलाव : विधानसभा सत्र के चलते भूपेंद्र ¨सह हुड्डा के जनक्रांति यात्रा का शेड्यूल में बदलाव किया गया है। जबकि रैली निर्धारित तिथि पर रविवार को हो रही है। रैली के तुरंत बाद की जगह 12 सितंबर को हुड्डा यात्रा के तहत कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। इसके बाद चारों विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.