820 ग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना शाहाबाद पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ दो युवक को काबू ि
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना शाहाबाद पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ दो युवक को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से 820 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जमानत मिल गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना शाहाबाद के उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार, बलबीर ¨सह, मुख्य सिपाही महेंद्र व जिया लाल की टीम ने गश्त के दौरान मीना मार्केट में वाहनों की जांच की। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो युवक पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस की टीम ने शक के आधार पर दोनों युवक को रोककर जांच की तो मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों के बीच में रखे थैले से एक पोलीथीन में लिपटा 820 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान गांव संभालखी निवासी विक्रम उर्फ विक्की व नर ¨सह के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शाहाबाद में नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।