विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुरुक्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी बरामद

Published: Sat, 26 Sep 2026 04:39 PM (IST)

कुरुक्षेत्र पुलिस ने मथाना से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्राली मामले में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी अमरदास और निखिल कुमार को गिरफ्तार किया है।

कुरुक्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार। फोटो जागरण

कुरुक्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार। फोटो जागरण

HighLights

  1. मथाना ट्रैक्टर-ट्राली चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।

  2. अमरदास और निखिल कुमार को पुलिस ने सहारनपुर से पकड़ा।

  3. चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्राली और वारदात की मोटरसाइकिल बरामद।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। मथाना से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्राली के मामले में अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा की टीम ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सोना अर्जुनपुर निवासी अमरदास और निखिल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्राली और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मथाना निवासी विजय पाल ने 16 सितंबर को थाना सदर थानेसर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि 15 सितंबर की रात उसने अपने ट्रैक्टर की बैटरी निकालकर ट्रैक्टर-ट्राली को घर के सामने खड़ा किया था। अगले दिन सुबह उठकर देखा तो ट्रैक्टर-ट्राली वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी कर ली थी।

शिकायत के आधार पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर जांच अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 25 सितंबर को अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा प्रभारी उप निरीक्षक सुदेश कुमार की टीम ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रैक्टर-ट्राली और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया गया।