Move to Jagran APP

समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर करें प्रयास : वर्मा

पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। इसके लिए नई पीढी को शिक्षित करने पर जोर देना है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 07:50 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 07:50 AM (IST)
समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर करें प्रयास : वर्मा
समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर करें प्रयास : वर्मा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

loksabha election banner

पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। इसके लिए नई पीढी को शिक्षित करने पर जोर देना है। शिक्षा से ही उन्नति संभव है। वह रविवार को विश्व रोहिला राजपूत संघ की ओर से महाराजा रणवीर सिंह रोहिला की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने इस मौके पर महाराजा रणवीर सिंह रोहिला के चित्र और जीवनी के कैलेंडर का विमोचन किया। संघ के जिला प्रधान डा. पवन कुमार रोहिला ने कहा कि इस कैलेंडर को घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने संघ की ओर से जल्द एक कोष की स्थापना करने और इससे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर परमजीत सिंह रोहिला, सतीश रोहिला, शेर सिंह रोहिला, विरेंद्र रोहिला, कुलदीप रोहिला, अभिषेक रोहिला, रणबीर सिंह रोहिला, धर्मचंद रोहिला, निर्मल कुमार रोहिला, प्रवीन रोहिला मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.