जन्मदिवस पर पौधरोपण करने का करें प्रयास : शर्मा
हम फाउंडेशन की ओर से शनिवार को रेखा शर्मा के जन्मदिवस पर पौधरोपण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 08:11 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 08:11 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हम फाउंडेशन की ओर से शनिवार को रेखा शर्मा के जन्मदिवस पर पौधरोपण किया गया।
रेखा शर्मा ने पौधरोपण के बाद कहा कि हमें अपने व परिवार के सदस्यों के जन्मदिवस पर पौधरोपण करने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा कर हम अपने उत्सव को जीवन-भर के लिए यादगार बना सकते हैं। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे सकते हैं। सुखविदर मुछाल ने बताया कि गांव के लोगों के साथ मिलकर अब तक 200 पौधे सड़क के दोनों तरफ लगाए गए हैं। इन पौधों को गांव के बच्चों के नाम दिए गए हैं। इस मौके पर संजय चौधरी, विकास शर्मा, अमित चौधरी, मनोज सैनी, विक्रम टामक, गगनदीप गिल व बिदु बतान मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें