पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा को दी श्रद्धांजलि
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. गुलजारी लाल नंदा की पुण्यतिथि पर ब्रह्मासरोवर पर स्थित सदाचार स्थल पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तत्वावधान में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. गुलजारी लाल नंदा की पुण्यतिथि पर ब्रह्मासरोवर पर स्थित सदाचार स्थल पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के तत्वावधान में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इसमें डीसी डॉ. एसएस फुलिया, प्रोफेसर श्याम कुमार, नंदा सदाचार स्थल के इंचार्ज प्रो. रामेश्वर मिश्रा, केडीबी सदस्य र¨वद्र सांगवान, प्रोफेसर डॉ.शुचि स्मिता, डीवाईसीए के उपनिदेशक हितेंद्र त्यागी, खरैती लाल ¨सगला, श्रीकृष्ण संग्रहालय के क्यूरेटर राजेंद्र राणा,सहित कई अधिकारियों व शहर के गणमान्य लोगों ने उनकी समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यूनिवर्सिटी संगीत विभाग व जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए।
डीसी फुलिया ने कहा कि भारत रत्न स्व. नंदा जी के मार्ग पर चलकर कुरुक्षेत्र के विकास में योगदान देना ही सही मायनों में सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि नंदा जी भगवान श्रीकृष्ण के उपासक थे। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि कुरुक्षेत्र को विकसित करने का कार्य नंदा जी ने किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्व. गुलजारी लाल नंदा को कुरुक्षेत्र का निर्माता कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। कुरुक्षेत्र में म्यूजियम स्थापित करना, ब्रह्मसरोवर का निर्माण करना और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की स्थापना कर 22 साल धर्मनगरी के विकास में बिताने का कार्य किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज सभी को नंदा जी के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर कुरुक्षेत्र के पर्यटन व तीर्थस्थलों को और अधिक विकसित करना चाहिए ताकि दुनिया को इन तीर्थ व पर्यटन स्थलों का फायदा मिल सके। बॉक्स
30 को होंगी प्रतियोगिताएं सदाचार स्थल के इंचार्ज प्रो. रामेश्वर मिश्रा ने कहा कि भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा के योगदान को लेकर 30 जनवरी को सदाचार स्थल पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर केडीबी से अमर ¨सह, कल्याण चंद डोगरा, सुभाष राविश, अश्वनी कुमार, रवि कुमार, नरेश सैनी काकौत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।