Move to Jagran APP

यातायात पुलिस धुंध में सुरक्षित यात्रा के लिए कर रही प्रयास : भारत

धुंध में सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 08:40 AM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 08:40 AM (IST)
यातायात पुलिस धुंध में सुरक्षित यात्रा के लिए कर रही प्रयास : भारत
यातायात पुलिस धुंध में सुरक्षित यात्रा के लिए कर रही प्रयास : भारत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: धुंध में सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस का प्रयास है कि इस वर्ष हादसे कम हों। इसके लिए यातायात पुलिस कर्मियों की रात्रि ड्यूटी बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने तेज गति से वाहन चलाने वालों पर भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजाना सुबह और शाम को गति जांच वैन की मदद से वाहनों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अपने स्तर पर ऐसे स्थानों को चिह्नित कर रही है, जो क्षेत्र दुर्घटना बहुल हैं। दैनिक जागरण संवाददाता सतविद्र सिंह से बातचीत में डीएसपी ट्रैफिक भारत भूषण ने कहा कि एसपी आस्था मोदी के आदेश हैं कि इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जाए। प्रश्न : राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना बहुल क्षेत्र में क्या कर रही है पुलिस।

loksabha election banner

उत्तर : राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना बहुल क्षेत्रों की पहचान कर वहां सुरक्षा मानक लगाए जा रहे हैं। रोड सेफ्टी की बैठकों में उन क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी जाती है। इनमें सुधार हो रहा है। प्रश्न : जिले में कितने ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना बहुल क्षेत्र हैं?

उत्तर : जिले में एक भी ब्लैक स्पॉट नहीं है, हालांकि पांच दुर्घटना बहुल क्षेत्र अवश्य हैं। डीसी ने इन क्षेत्रों को सुधारने के निर्देश दिए हैं, जहां कार्य किया जा रहा है। प्रश्न : धुंध में सबसे अधिक अवैध पार्किंग के कारण हादसे होते हैं, इन वाहनों पर पुलिस की क्या कार्रवाई है?

उत्तर : यातायात पुलिस अवैध पार्किंग के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए वाहन चालकों को निर्देश दिए हैं कि सड़क पर वाहन खराब होने की स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करना होगा। पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रैफिक कोण लगाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। प्रश्न : नवंबर माह में यातायात पुलिस ने सबसे अधिक किस यातायात नियम के उल्लंघन के चालान किए हैं?

उत्तर : एक नवंबर से 30 नवंबर तक यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वालों के चालान किए हैं। इनकी संख्या 1044 है। प्रश्न : गति जांच वैन की मदद से बीते माह में कितने चालान हुए हैं?

उत्तर : गति जांच वैन की मदद से यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर 257 चालान कर मौके पर ही वाहन चालकों से जुर्माना वसूला है। प्रश्न : घोड़ा गाड़ी, रिक्शा और ट्रैक्टर-ट्राली पर रिफ्लेक्टर टेप नहीं है?

उत्तर : पुलिस लगातार यातायात नियमों के प्रति आटो यूनियन, ट्रक ऑपरेटर और टैक्सी स्टेंड पर जागरूकता अभियान चला रही है। ग्रामीण क्षेत्र में घोड़ा गाड़ी, रिक्शा, ट्रैक्टर-टाली पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई जा रही है। प्रश्न : नवंबर माह में जिले में कितनी सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं?

उत्तर : नवंबर माह में जिले में 53 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 27 लोगों की मौत हुई, जबकि 45 लोग घायल हुए हैं। इन दुर्घटनाओं के पीछे यातायात नियमों का उल्लंघन करना है। पुलिस महानिदेशक और एसपी के निर्देश पर पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। नाम : भारत भूषण

पद : यातायात डीएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.