आर्यवीरों को बताया योग का महत्व
गुरुकुल कुरुक्षेत्र परिसर में लगाए गए आर्यवीर दल राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन आर्यवीरों को शिविर अध्यक्ष संजीव आर्य के नेतृत्व में व्यायाम शिक्षक समर सिंह आर्य ने नियुद्धम तथा योगाभ्यास करवाया साथ ही आर्यवीरों को जीवन में योग के महत्व को समझाया।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गुरुकुल कुरुक्षेत्र परिसर में लगाए गए आर्यवीर दल राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन आर्यवीरों को शिविर अध्यक्ष संजीव आर्य के नेतृत्व में व्यायाम शिक्षक समर सिंह आर्य ने नियुद्धम तथा योगाभ्यास करवाया साथ ही आर्यवीरों को जीवन में योग के महत्व को समझाया। गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सैनी ने सह प्राचार्य शमशेर सिंह व वेद प्रचार अधिष्ठाता समरपाल आर्य के साथ शिविर में आए आर्यवीरों की विभिन्न टुकड़ियों के प्रशिक्षण का अवलोकन भी किया। दोपहर कालीन सत्र में भजनोपदेशक जयपाल आर्य एवं जसविद्र आर्य ने क्रांतिकारी गीतों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की।
प्रधान कुलवंत सिंह सैनी ने बताया कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों के जीवन निर्माण के साथ-साथ समाज के युवाओं को भी सद्मार्ग का रास्ता दिखाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष ऐसे शिविरों को आयोजन गुरुकुल परिसर में किया जाता है। जिसमें हजारों की संख्या में युवा भाग लेकर न केवल योग से अपने शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाते हैं। बल्कि बौद्धिक ज्ञान से समाज में फैली बुराइयों से दूर रहते हैं। दूसरे युवाओं को भी नशाखोरी, झूठ बोलना, चोरी करना, बड़ों का अनादर करने जैसी बुरी आदतों से बचाते हैं। शिविर अध्यक्ष संजीव आर्य ने बताया कि कि शिविर में हरियाणा सहित विभिन्न गांवों से लगभग 1100 आर्यवीर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, शिविर में 5 दिनों तक मिलने वाले शारीरिक और बौद्धिक ज्ञान को अपने जीवन में आत्मसात करके ये युवा न केवल अपने जीवन का निर्माण करेंगे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप