Move to Jagran APP

आज नहाय-खाय के साथ होगा छठ पर्व आरंभ

नहाय-खाय के साथ छठ पर्व बृहस्पतिवार 31 अक्टूबर से आरंभ हो जाएगा। इसको लेकर कोई घर की साफ-सफाई करने में लगा है तो कोई व्रती पूजा के बर्तनों की सफाई करने में। बांस निर्मित सूप-दउरा बाजार में उपलब्ध है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 09:20 AM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 09:20 AM (IST)
आज नहाय-खाय के साथ होगा छठ पर्व आरंभ
आज नहाय-खाय के साथ होगा छठ पर्व आरंभ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: नहाय-खाय के साथ छठ पर्व बृहस्पतिवार 31 अक्टूबर से आरंभ हो जाएगा। इसको लेकर कोई घर की साफ-सफाई करने में लगा है तो कोई व्रती पूजा के बर्तनों की सफाई करने में। बांस निर्मित सूप-दउरा बाजार में उपलब्ध है। छठ पर्व पर अपने घर लौटने का सिलसिला जारी हो गया है, जिसकी वजह से ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को व्रती स्नानादि कर नए वस्त्र धारण करेंगी।

loksabha election banner

एक दिन पहले ही घरों में सफाई अभियान शुरू हो गया। पूर्वांचली श्रद्धालु धर्मनगरी में कम ही हैं, लेकिन जिन भी क्षेत्रों में पूर्वांचली लोग रहते हैं वहां पर एक दिन पहले ही घरों की सफाई का अभियान शुरू हो गया। महिलाओं ने घर की सफाई की और पूजा के सामान के लिए खरीदारी की। ब्रह्मसरोवर में बढ़ने लगा जल स्तर

दैनिक जागरण ने प्रमुखता से छठ पूजा को महज चार दिन बाकी ब्रह्मसरोवर में जल स्तर कम होने का मामला प्रमुखता से उठाया था। जल स्तर बढ़ाने की मांग को लेकर छठ पूजा आयोजन समिति के पदाधिकारी संतोष पासवान उपायुक्त और केडीबी पदाधिकारियों से मिले थे। इसके बाद ब्रह्मसरोवर के पश्चिमी घाट में जल स्तर बढ़ने लगा है। हालांकि पूर्वी घाटों पर सीढि़यों में जल स्तर उतना ही है। आम लकड़ी और मिट्टी चूल्हा की बढ़ी मांग

खरना का प्रसाद व अ‌र्घ्य के लिए ठेकुआ बनाने को आम की लकड़ी व मिट्टी चूल्हा की मांग बढ़ गई है। चौक-चौराहों पर सजाई गई दुकानों में खरीदार आम की लकड़ी व मिट्टी चूल्हा को अब ग्राहकों की तरजीह मिले, इसका इंतजार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.