Move to Jagran APP

हर पल को भजन भाव से जीना ही जीवन : स्वामी ज्ञानानंद

मॉरीशस में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में जीओ गीता द्वारा आयोजित सत्संग के रविवारीय प्रात: कालीन सत्र में व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने संबोधित किया। उन्होंने समय के महत्व पर बोलते हुए कहा कि समय इंतजार नहीं करता। कोई भी कार्य भविष्य पर छोड़ने की बजाय वर्तमान में करना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 05:22 AM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 05:22 AM (IST)
हर पल को भजन भाव से जीना ही जीवन : स्वामी ज्ञानानंद
हर पल को भजन भाव से जीना ही जीवन : स्वामी ज्ञानानंद

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : मॉरीशस में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में जीओ गीता द्वारा आयोजित सत्संग के रविवारीय प्रात: कालीन सत्र में व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने संबोधित किया। उन्होंने समय के महत्व पर बोलते हुए कहा कि समय इंतजार नहीं करता। कोई भी कार्य भविष्य पर छोड़ने की बजाय वर्तमान में करना चाहिए। हर पल को जीने से ही वास्तव में जीवन जीया जा सकता है। मानव जीवन में भजन ही एक सहारा है। परिस्थितियां कैसी भी हों, भगवान का नाम जपना नहीं छोड़ना चाहिए। समय का इंतजार नहीं करना चाहिए। समय न रुकता है न लौटता है।

loksabha election banner

उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि ध्यान और नाम जाप को जीवन की पद्धति बनाएं। इससे मनुष्य की सोच बदलती है। उन्होंने कहा कि मॉरीशस में जीओ गीता संस्था की ओर से 12 फरवरी से 17 फरवरी तक जो सत्संग आयोजित किया गया, इसका उद्देश्य सोच को बदलना है। यदि सोच में बदलाव होगा तभी इस यात्रा पर आना सार्थक माना जायेगा। सत्संग में आने से तकदीर बदल जाती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कहा कि वे प्रतिदिन गीता का पाठ करें तभी उनका जीवन सार्थक होगा। इस अवसर पर मॉरिशस यात्रा में आने वाली परी करण डावर ने अपना अनुभव सांझा करते हुए कहा कि यात्रा में आने से पहले वह कुछ और थी और अब यात्रा से जाते हुए वह कुछ और बनकर जा रही है। शिक्षाविद प्रो. ओम प्रकाश अरोड़ा का कहना था कि स्वामी ज्ञानानंद के प्रयासों से मॉरीशस सरकार ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाने की जो पहल की है, इससे पूरी दुनिया मे एक संदेश जाएगा और गीता का प्रचार प्रसार होगा। उन्हें विश्वास है कि भारत एक दिन दोबारा से विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त करेगा।

राजन सपरा ने कहा कि इस यात्रा में आने से उनकी सोच में बहुत बड़ा बदलाव आया है। इस अवसर पर अशोक मेहता नारायणगढ़, केवल चावल अंबाला, महेंद्र ¨सगला कुरुक्षेत्र, राजेंद्र चोपड़ा पिहोवा, विजय नरूला कुरुक्षेत्र, डॉ.प्रीतम ¨सह, गोपाल सैनी कैथल, सुभाष चंद सारसा, योगेश चावला अम्बाला, छज्जू राम चीका, सुनील ग्रोवर पानीपत, राज पाल कुरुक्षेत्र और करनाल की मेयर रेणु गुप्ता ने भी अपने अनुभव सांझा करते हुए मॉरीशस यात्रा को प्रेरणादायक बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.