प्रकृति की वास्तविक ताकत को पहचानना ही प्राकृतिक चिकित्सा : डॉ. लोधी
संवाद सूत्र, मथाना : लाडवा के आरोग्य धाम फाउंडेशन संचालक डॉ. सुभाष लोधी ने कहा कि प्राकृ
संवाद सूत्र, मथाना : लाडवा के आरोग्य धाम फाउंडेशन संचालक डॉ. सुभाष लोधी ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्क पद्धति को अपनाएं। मिट्टी लेप, पानी, धूप, भाप व मालिश द्वारा रोगों के इलाज करने की विधि को प्राकृतिक चिकित्सा कहा जाता है जोकि प्रभावी है। लोधी बृहस्पतिवार के दिन मथाना व बरोट में पद्धति के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रकृति की वास्तविक ताकत को पहचानना ही प्राकृतिक चिकित्सा हैं। इस उपचार को महात्मा गांधी द्वारा पूरे भारत वर्ष में पहुंचाया गया था। लोधी ने कहा कि मिट्टी को मां तथा सूर्य किरणों को पिता की संज्ञा प्राकृतिक चिकित्सा में दी जाती है। इनके विधिवत प्रयोग से हमारे शरीर, मन व विचारों के अनेक रोग दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके धाम में अनेक प्रकार की बीमारी के रोगी आते हैं और वह रोगियों का इलाज करने के साथ ही उन्हें प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति व योग के बारे में जागरूक करते हैं। धाम की ओर से कुरुक्षेत्र, करनाल व यमुनानगर जिला के क्षेत्र में प्राकृतिक चिकित्सा कैंप लगाए गए, जिनमें लोगों ने भरपूर लाभ उठाया।