Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जल संरक्षण करने वाले गांव गणतंत्र दिवस पर होंगे सम्मानित : सुमेधा

    By Edited By:
    Updated: Sun, 22 Jan 2017 12:56 AM (IST)

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि जल संरक्षण और प्रबंधन कर ...और पढ़ें

    Hero Image
    जल संरक्षण करने वाले गांव गणतंत्र दिवस पर होंगे सम्मानित : सुमेधा

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

    उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि जल संरक्षण और प्रबंधन करने वाली पांच ग्राम पंचायतों को राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नहीं युवा पीढ़ी में जन प्रबंधन जैसे विषय पर जागरूकता लाने के लिए स्कूलों में विशेष जागरूकता अभियान शुरु किया जाएगा। वे शुक्रवार को देर सायं उपायुक्त कार्यालय में जिला वाटर सेनिटेशन मिशन की एक बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन और संरक्षण विषय को लेकर जिला कुरुक्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में प्रशिक्षण देने के कार्य को पूरा कर लिया गया है। इस प्रशिक्षण के दौरान लोगों को पानी बचाने और सही उपयोग करने के बारे में जागरूक किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मवीर ¨सह ने कहा कि अभियान के दौरान पांच गांव को जल सरंक्षण और प्रबंधन के बारे में घर-घर जाकर पानी को बचाने के प्रति जागरूक किया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक खंडूजा ने वाटर स्पोट सेनिटेशन ऑर्गेनाईजेशन व डीडब्लयूएसएम की गतिविधियों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि विभाग की तरफ से जिलास्तर और उपमंडल पिहोवा में पानी के नमूनों की जांच के लिए 2 लेबोरेट्री स्थापित की गई है और प्रत्येक लेबोरेट्री में एक साल में 3 हजार पानी के नमूनों की जांच की जा रही है। सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना अधिकारी अरुण आश्री ने कहा कि प्रत्येक स्कूल में 5-6 गांवों के लोगों व युवा पीढ़ी को एकत्रित करके जल प्रबंधन और संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर अंडर ट्रे¨नग आइएएस अधिकारी राहुल हुड्डा, डीडीपीओ कपिल शर्मा, डीआईपीआरओ सुनील कुमार, एसडीओ रामकुमार,निशा सैनी, आरजू चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।